रायपुर। राज्य वित्त सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। वित्त नियंत्रक डॉ अखिलेश कुमार सिंह को अपर सचिव वित्त विभाग बनाया गया है। वहीं संयुक्त संचालक, वित्त अधिकारी, उप संचालक, मुख्य लेखा अधिकारी और सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों का भी तबादला हुआ है।
