भिलाई में कल से बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, जानिए कहां-कहां है पार्किंग की सुविधा, जाम से बचने देखें रूट चार्ट…

दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में बागेश्वर धाम वाले कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा होने जा रही है। 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित कथा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

कथा के दौरान भिलाई में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है। 25 दिसंबर से कथा खत्म होने तक जयंती स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।

वीआईपी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

वीआईपी पास वाले वाहन चालक चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर हेलीपैड ग्राउंड में अपने वाहन पार्क करेंगे। वहीं पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश करने वाले वीआईपी वाहन कला मंदिर और उसके सामने निर्धारित वीआईपी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

ऑटो व बस चालकों के लिए निर्देश

ऑटो एवं बस चालक श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग या सेक्टर-7 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में उतारेंगे। कार्यक्रम स्थल तक श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा। उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कथा स्थल तक पैदल आना-जाना भी प्रतिबंधित किया गया है।

डायवर्सन प्वाइंट भी बनाया गया

कथा और दिव्य दरबार के दौरान किसी भी तरह की भीड़ न हो इसके लिए उतई तिराहा, पंथी चौक, 7/8 चौक, 2.5 मिलियन चौक और मुर्गा चौक को डायवर्जन पॉइंट बनाया गया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं को निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करना होगा, तभी वे जाम की समस्या से बच पाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडवानी सम्राज्ञी डॉ. तीजन बाई को गरिमापूर्ण विदाई देने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पद्म विभूषण से सम्मानित और विश्वविख्यात पंडवानी गायिका दिवंगत डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण...

युवा कांग्रेस चुनाव: देवेंद्र गुट से शैलेंद्र बंजारे होंगे...

रायपुर। महीनों की लंबी तैयारी और सियासी कयासों के बाद आखिरकार युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव गुट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष...

भिलाई: जुनवानी रोड से 79 वर्षीय बुजुर्ग लापता, जानकारी...

भिलाई, 07 जुलाई 2026। जुनवानी रोड क्षेत्र से एक 79 वर्षीय बुजुर्ग के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों से मिली...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...