धमधा में युवक के ऊपर पलट गई हार्वेस्टर मशीन…मौके पर ही दर्दनाक मौत…

भिलाई। ड्यूटी से घर जा रहे एक मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध कायम कर जांच में लिया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया ग्राम चिखली चौकी जेवरा सिरसा वार्ड 10 बजरंग चौक निवासी रमित कुमार साहू 55 वर्ष गुरुवार को अपनी साइकिल से बांसवाड़ा स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी जाने के लिए निकला था। शुक्रवार की सुबह ड्यूटी कर घर लौटते समय बाईपास टोल प्लाजा दुर्ग के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।
घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लगने पर मोहन नगर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर शिनाख्त के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को उसे पीएम के लिए भेज दिया। मृतक रसमड़ा फैक्ट्री में मजदूरी काम करता था। घटना में मृतक का सिर एवं चेहरा पूरी तरह से कुचल गया।
वहीं दूसरी घटना धमधा थाना क्षेत्र का है। जहाँ हार्वेस्टर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे ग्राम परसदा अभनपुर निवासी हरीश यादव और हार्वेस्टर वाहन चालक सागर पटेल है। दोनो वाहन में सवार होकर आ रहे थे। इस दौरान खान ढाबा धमधा सड़क पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में हरीश की मौके पर मौत हो गई वही सागर घायल हो गया। दोनो एक ही गांव में निवासी है। खेती बाड़ी के काम से धमधा आये हुए थे। मामलों में पुलिस ने 279,337,304 ए के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Exit mobile version