भिलाई ब्रेकिंग: ACB की बड़ी कार्रवाई… स्मृति नगर पुलिस चौकी का प्रधान आरक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार… स्टूडेंट से इस मामले में 20 हजार रुपए का किया था डिमांड, जांच जारी

भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर पुलिस चौकी ने बड़ी कार्रवाई की है। स्मृति नगर पुलिस चौकी का प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिंन्हा को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में भिलाई के स्मृति नगर चौकी में तैनात प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से केमिकल लगे नोट जब्त किए गए हैं। ACB ने जनता से भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज कराने की अपील की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

प्रार्थी बी-फार्मा का विद्यार्थी है जो नेहरू नगर जिला-दुर्ग में निवास करता है। उसने एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी कि उसका कुछ दिन पूर्व एक विवाद हुआ था जिसकी शिकायत थाने में लंबित थी। जांच दौरान प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा से मुलाकात करने पर शिकायत को नस्तीबद्ध करवाने के एवज में उसके द्वारा प्रार्थी से 20,000 रू. रिश्वत की मांग की गई।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन दौरान आरोपी प्रधान आरक्षक ने 10,000 रू. लेने को सहमत हुआ। सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 23.11.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...