दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को दिनभर तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 48 से 72 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। खासकर बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग पर इसका ज़्यादा असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। तेज़ हवाएं और बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है।

दुर्ग जिले के अलावा जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा शामिल हैं।