हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग ने जारी किया MSC बायोटेक्नोलॉजी सेकंड सेमेस्टर का परिणाम… साई कॉलेज भिलाई के छात्रों का परिणाम 95%

दुर्ग-भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने सोमवार को एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी किए है। जिसमें साई कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई के छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम रहा। कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार, एमएससी द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम 95 प्रतिशत रहा। एमएससी सेकंड सेमेस्टर में टॉप 3 छात्रों में रश्मि कनौजे ने 81 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, स्वाति पांडे और तुलेश्वरी देवांगन ने 76.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र दुर्गेश चंद्राकर ने 74.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। साई कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा, प्राचार्य डॉ देशबंधु तिवारी और कॉलेज की डिप्टी डायरेक्टर डॉ ममता सिंह ने सभी छात्रों को उनके अभिभावकों एवं एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ सोनल खंडेलवाल, डॉ अर्पिता मुखर्जी, डॉ अदिति सिंह, शीतल देवतारे एवं अमन देव दानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...