“साहू समाज की छुपी प्रतिभाओं को मिला मंच…” डॉ. सोनाली चक्रवर्ती ने नारी सशक्तिकरण पर दिया संदेश

भिलाई। साहित्य प्रकोष्ठ रिसाली भिलाई द्वारा कर्मा भवन इस्पात नगर भिलाई में आयोजित नवोदित प्रतिभा काव्य गोष्ढी एवं खुला मंच कवि सम्मेलन में साहू समाज की छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया गया। सर्वप्रथम मां कर्मा के तैल चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर अहिल्या साहू व महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा मां कर्मा की स्तुति की गई। चिन्मयी द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई, सौम्या दादर द्वारा भावभंगिमा से ओतप्रोत स्वागत नृत्य की प्रस्तुति के साथ आयोजन का शुभारंभ हुआ जिसमें स्वयंसिद्धा संगठन की अध्यक्ष डॉ.सोनाली चक्रवर्ती के मुख्य आतिथ्य, संतोष कुमार साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ रिसाली की अध्यक्षता, एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज साहू,डॉ.केमलता साहू, श्रीमती किरण किशोर साहू, नोमिन बसंत साहू पार्षद भिलाई के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि इतने प्रतिभाशाली साहू समाज के कवि साहित्यकार चारदीवारी में कैद ना हो। नारी सशक्तिकरण पर कहा कि
हमें आधी आबादी क्यों कहा जाता है हम संपूर्ण है,स्वयं में सिद्धहस्त हैं।आज इस खुला मंच में जो अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर रहे है यह सभी के लिए अनुकरणीय है।कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष साहू ने इस आयोजन को समाज के बहुत से आयोजनों की अपेक्षा अलग व अद्वितीय कहा। विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार एवं काव्यात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत किए। संरक्षक महंत अंतराम ने सस्वर गीत गाकर आयोजन में सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सलाहकार डॉ.सरिता साहू ने ‘त्रिया जन्म झिन दे’ सुवा गीत से समां बांधा। मार्गदर्शक यशवंत साहू, कार्यकारी अध्यक्ष जीवन लाल साहू,सीमा साहू , जागृति सार्वा,दीपांजलि, अंजू साहू ने काव्य पाठ किया।

सह संयोजिका रूपा साहू ने अपने कोकिल कंठ से सबको आर्कषित किया। मोहन साहू, सचिव सत्यनारायण साहू, केदारनाथ सोनबोईर ने अपनी काव्यपाठ में वर्तमान विसंगतियों पर प्रहार किया ,युवा कवि मुकेश साहू ने सुरक्षा गीत छत्तीसगढ़ी में प्रस्तुत कर ताली बटोरी, संचालन व संयोजन कर रहे इन्द्रजीत दादर ने माँ की महानता पर कविता पढ़ी। आयोजन में प्रमुख रुप से समाज संरक्षक विशंभर साहू, साहू समाज के उपाध्यक्ष द्वय ललित साव , तोखराम,कर्मा विद्यालय के सचिव लखेन्द्र साहू, हर्षदेव स्वछता प्रहरी ,टेकराम साहू अनिरुद्ध साहू,रुक्मिणी साहू,सरोज साहू, सरोजनी दादर, कुमुदिनी साहू,भोजकुमारी,देवकी साहू, जागेश्वरी,टुकेश्वरी, कामेश्वरी, सोमलता,शशि साहू,रेवती, सविता उपस्थिति रही, आभार प्रदर्शन व धन्यवाद ज्ञापन छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के महासचिव हर्ष देव मुड़ माड़ी ने दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...