CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई… गाड़ी चला रही युवती का सिर-धड़ से अलग… मौके पर ही चले गई जान, पीछे बैठी 2 नाबालिक लड़कियां घायल

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती का सिर-धड़ से अलग हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कूटी पर तीन लड़कियां सवार होकर घूमने निकली थी। स्कूटी काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर के एंगल से टकरा गई। इस में जहां एक युवती का सिर-धड़ से अलग हो जाने के कारण जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं 2 अन्य नाबालिग लड़कियां घायल हो गई हैं, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम आलिया खान (18) पिता रमजान खान है, जो टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली थी। तीनों लड़कियां स्कूटी से नवा रायपुर जा रही थीं, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया है। हादसा बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। तीनों लड़कियां चौरसिया कॉलोनी टिकरापारा की रहने वाली हैं। इनमें से 18 साल की आलिया खान पिता रमजान खान स्कूटी चला रही थी। वहीं 14 साल की आलिया खान पिता इमरोज़ खान और बुशरा खान पिता अलाउद्दीन खान(17) गाड़ी में पीछे बैठी हुई थी।

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि स्कूटी तेज रफ्तार में थी, तभी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई। स्कूटी जाकर डिवाइडर में टकराई, जिससे स्कूटी चला रही आलिया का सिर डिवाइडर में लगे एंगल से जा टकराया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। आलिया के शरीर से तेजी से खून निकलने लगा। वहीं साथ में पीछे बैठी लड़कियों के पैर और सिर पर चोट आई है, जिससे वे भी घायल हो गईं। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि मृत युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही घायलों की हालत सामान्य है। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। तीनों लड़कियां स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली स्टूडेंट थी, जो बोरियाखुर्द से कमल विहार की तरफ जा रही थी। ​​​​​​​

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...