हिमाचल चुनाव की तैयारियां शुरू: CM भूपेश ने किया ऐलान… सत्ता में कांग्रेस आई तो पुरानी पेंशन, महिलाओं को हर महीने 1500, बागवानों को सेब के रेट तय करने का अधिकार सहित ये वादे किए

नई दिल्ली। हिमाचल चुनाव में कांग्रेस ने अपने 10 चुनावी वादों का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने शिमला से बुधवार को इन गारंटियों को लांच किया। इसी के साथ कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तैयारियां जोरशोर पर चल रही हैं। राजनीतिक दलों ने रैलियां कर चुनावी वायदे करने भी शुरू कर दिए हैं। हाल ही में आम आदमी पार्टी ने हिमाचल के लोगों से 5 लुभावने वादे किए थे तो अब कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ाकर 10 वादों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के चुनावी वादों में रोजगार से लेकर फ्री बिजली देने तक का वादा है। पार्टी ने स्टार्ट-अप के लिए फंड देने से लेकर अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने तक का ऐलान किया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व सीनियरआब्जर्बर भूपेश बघेल, पार्टी राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में प्रदेश पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में ये घोषणाएं की गईं। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा। पांच लाख बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था के साथ किसानों-बागवनों को फलों की कीमत तय करने अधिकार दिया जाएगा। इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 300 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी।

18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर महिने 1,500 रुपये मिलेंगे। युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड तैयार होगा। हर गांव में मोबाइल क्लीनिक से मुफ्त इलाज होगा। हर विधानसभा क्षेत्र में चार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलेंगे। पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदा जाएगा और दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर की खरीद की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा करेगी। वहीं, कांग्रेस के घोषणा पत्र कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा शामिल नहीं हुए। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली समेत कई पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...