HIV पॉजिटिव महिला की पहचान उजागर, स्टाफ नर्स समेत कई लोगों पर एक्शन, FIR दर्ज

बस्तर। जगदलपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के लिए आई HIV पॉजिटिव महिला से दुर्व्यवहार किया गया। पहचान भी सार्वजनिक की गई। अब पुलिस ने स्टाफ नर्स समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ ने उसके HIV संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक कर दी। तंज कसते हुए उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। इतना ही नहीं, प्रसव के बाद उससे सफाई का काम कराने का भी आरोप है। इस घटना से महिला को गहरा मानसिक आघात पहुंचा।

परिजनों ने इसे मरीज के अधिकारों और निजता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। मामला सामने आने के बाद परपा पुलिस ने स्टाफ नर्स और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिनकी भी भूमिका सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NGO ने भी उठाया था मामला

पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बस्तर पॉजिटिव नेटवर्क से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी हस्तक्षेप किया है। संगठन का कहना है कि HIV संक्रमित मरीजों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव अस्वीकार्य है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...