छत्तीसगढ़ के इस गांव में नहीं मनाई जाती होली, 150 सालों से चली आ रही परंपरा, जानिए वजह…

कोरबा। छत्तीसगढ़ में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. वहीं कोरबा में एक ऐसा गांव भी है, जहां होली नहीं मनाई जाती है.

कोरबा जिले में स्थित खरहरी गांव में 150 सालों से होली नहीं मनाई जा रही है. इस गांव में न तो होलिका दहन होता है न ही रंगों से होली खेला जाता है. ये दिन बिल्कुल आम दिनों की तरह गुजरता है. होली न मनाने की परंपरा 150 सालों से निभाई जा रही है. गांव के लोग इसे भगवान का श्राप और चेतावनी के तौर पर देखते हैं.

क्या है पूरा मामला?
बताया जाता है कि 150 साल पहले खरहरी गांव में होलिका दहन के दिन अचानक भीषण आग लग गई थी. इस हादसे में कई घर जलकर खाक हो गए थे. गांव वालों का ये भी कहना है कि एक बार खरहरी गांव का एक व्यक्ति पास के गांव में होली खेलने गया था. जब वह वापस गांव में लौटा तो बीमार हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से ग्रामीण डर गए और संकेत माना गया.

ये भी एक धार्मिक मान्यता
कोरबा जिले के खरहरी गांव में होली ना मनाने को लेकर एक और धार्मिक मान्यता भी प्रचलित है.
ऐसा कहा जाता है कि मड़वारानी मंदिर की देवी ने गांव वालों के सपने में आकर होली ना मनाने का संदेश दिया.
गांव में इस आदेश पर एकमत दिखाते हुए फैसला लिया गया कि होली नहीं मनाई जाएगी.
यह परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी इसे निभा रही है, जिसे आज तक तोड़ा नहीं गया है.

Exit mobile version