स्कूलों में छुट्‌टी: शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश…गर्मी के मद्देनजर भूपेश सरकार ने लिया फैसला, जानिए कब से कब तक रहेगी छुट्‌टी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। 24 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी शुरू हो जायेगी।

स्कूलों में कुछ विषयों में एंडलाइन असेसमेंट का काम होना है, जिसके लिए 25 अप्रैल की तारीख तय की गई है। इसके बाद अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। गर्मी की छुट्‌टी का यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।


स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव सरोज उइके के हस्ताक्षर से बुधवार शाम जारी आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शासन द्वारा सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश शुरू कर दिया जाए।

स्कूलों में केवल कुछ विषयों में एंडलाइन असेसमेंट का काम 25 अप्रैल तक किया जाना है। उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल आना चाहते हैं, उन्हें 25 अप्रैल को असेसमेंट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद स्कूल अगले शिक्षा सत्र के लिए 15 जून को खुलेंगे।

भीषण गर्मी की वजह से बदला गया निर्णय
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार गर्मी की छुट्‌टी कम करने का फैसला किया था। फरवरी-2022 में एक आदेश जारी हुआ था, जिसमें कहा गया कि शैक्षणिक सत्र 31 मार्च 2022 तक की जगह 30 अप्रैल 2022 तक चलेगा। मई में 14 दिन नये शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं चलेंगी। फिर 15 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्‌टी रहेगी।

पहले गर्मी की छुट्टी 46 दिनों की होती थी। छत्तीसगढ़ में इन दिनों पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से पहले स्कूलों का समय बदला गया था। गर्मी बढ़ने के साथ अब स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...