रायपुर: छत्तीसगढ़ में साल 2025 के लिए छुट्टियों की लिस्ट सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दी गयी है। साल 2025 में 16 सार्वजनिक अवकाश होंगे। वहीं दो सार्वजनिक अवकाश रविवार के दिन पड़ रहे हैं। वहीं सामान्य अवकाश 25 होंगे, जबकि एच्छिक अवकाश की संख्या 55 है। साल 2025 में कई त्योहार रविवार के दिन पड़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस, मोहर्रम वैशाखी, दीपावली जैसे त्योहर रविवार के दिन पड़ रहे हैं।
