CG – छुट्टी का आदेश जारी: इस साल कब कब रहेगा स्थानीय अवकाश… देखिए GAD का ये आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल 2023 में कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले स्थानीय अवकाश की सूची जारी हो गई है। राजधानी रायपुर और नया रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों और स्कूलों में मिलने वाली तीन स्थानीय अवकाश की सूचना सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दी है।

जारी निर्देश के मुताबिक गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 मंगलवार, महानवमी 23 अक्टूबर 2023 सोमवार और दीपावली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा 13 नवंबर 2023 सोमवार को अवकाश रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है हालांकि स्थानीय अवकाश का यह आदेश बैंक कोषालय और उप कोषालय में लागू नहीं होगा।