हनी ट्रैप का मामला: युवती ने इंटरनेट कॉल कर कारोबारी को फ्लैट में बुलाया… पहुंचने पर कमरे में अकेले थी हसीना… धीरे-धीरे निकालने लगी कपडे तभी आ गए बाउंसर्स, बंधक बनाए साथ ही नग्न कर की पिटाई, 9 लाख भी लूट लिए

जयपुर। जयपुर में हनी ट्रेप का एक बड़ा केस सामने आया है। इस बार प्राॅपर्टी कारोबारी को शिकार बनाया गया है। बाउंसर्स से पिटवाया गया और चार से छह घंटे थर्ड डिग्री टाॅर्चर दिया गया। नग्न कर वीडियो बनाए गए और इनको वायरल करने की धमकी देकर करीब नौ लाख रुपए लूट लिए।

लुटा, पिटा और घायल कारोबारी जैसे – तैसे पहले तो अपने घर पहुंचा और उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और केस दर्ज कराया। पुलिस के पास सबूत के तौर पर एक मोबाइल नंबर है जिससे इंटरनेट काॅल की गई थी। मामले की जांच आदर्श नगर पुलिस कर रही है।

इंटरनेट काॅल कर फ्लैट पर बुलाया, कमरे मे अकेली थी, तभी बाउंसर्स आ गए
आदर्श नगर थाना पुलिस ने बताया कि पीडि़त 43 वर्षीय प्राॅपर्टी कारोबारी है और पूरे शहर में ही प्राॅपर्टी खरीद फरोख्त का काम करते हैं। उन्हें इंटरनेट काॅल आया और काॅल करने वाली युवती ने अपना नाम सिद्धी बताया और कहा कि मैं आपको जानती हूं। मुझे एक फ्लैट बेचना है आप आदर्श नगर आ जाओ।

पीडित दिए गए पते के आधार पर आदर्श नगर पहुंचा और वहां पर एक अपार्टमेंट के बाहर युवती इंतजार कर रही थी। वह अर्पाटमेंट की चैथी मंजिल पर पीडित को अपने साथ लिफ्ट से लेकर गई और उसके बाद अपने रुम में ले गई। कुछ देर तक दोनो अकेले थे। पीडित ने पुलिस को बताया कि सिद्धी अपने कपड़े निकालने लगी। उसने रोका तभी वहां पर नकाब पहने तीन बाउंसर आ गए।

तीनों ने कारोबारी को बंधक बनाकर पीटा। नग्न कर कमरे मे ही दौड़ाया और वीडियो बना लिया। उसके बाद एटीएम छीन लिया और एटीएम से पच्चीस हजार रुपए भी निकाल लिए।

लाखों रुपया मांगा, नहीं दिया तो ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए 9 लाख
पीडित कारोबारी ने पुलिस को बताया कि युवती और उसके साथी बाउंसर्स ने वीडियो वायरल करने के नाम पर लाखों रुपए मांगे। नहीं देने पर और पीटा। उसके बाद मोबाइल छीन लिया और नेट बैंकिग का पासवड जानकर खाते से नौ लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। करीब छह घंटे तक बंधक बनाने के बाद पीडित को आजाद किया गया। वह अपने घर पहुंचा।

उसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी और बाद में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस एक बंद मोबाइल नंबर और कुछ सीसी कैमरों की मदद से केस को साॅल्व करने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...

मुंगेली में दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक कर रहे...

तखतपुर। मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक और पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत...