साहू प्रतिभाओं को सम्मानः बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र, चीफ गेस्ट सभापति गिरवर बोले-समाज के लोगो को हरसंभव दी जाएगी मदद…

भिलाई। क्षेत्रीय साहू मित्र सभा सेक्टर 1 एवं 2 मे प्रतिभाओं का सम्मान एवं पारिवारिक मिलन समारोह हुआ। इसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र छोटे बच्चों के नृत्य, गीत व कविता रहे। सर्व प्रथम अतिथियों का स्वागत इकाई के अध्यक्ष व पदाधिकारियो द्वारा किया गया। उसके बाद अध्यक्ष रामसाय द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। इसके मुख्य अतिथि गिरवर बंटी सभापति नगर पालिक निगम भिलाई थे।

इस अवसर पर सभापति गिरवर ने समाज के लोगो को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। रमेश साहू कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ ने सामाजिक एकता के विषय को दंत कथा के माध्यम से समझाया कार्यक्रम के अध्यक्ष मुन्नालाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष साहू मित्र सभा भिलाई नगर ने पारिवारिक और सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दयिा।

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि तुलसी साहू, उपाध्यक्ष प्रदेश साहू, धर्मेंद्र साहू उप महाप्रबंधक बीएसपी व विशिष्ट अतिथि डॉ कामता प्रसाद साहू, नोमिन साहू पार्षद, साधना सिंह पार्षद, व कबीर साहू थे। कार्यक्रम की संचालन डॉ भारती साहू ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में फूलचंद साहू, सीएल साहू, ललित साहू, थांगेश्वर साहू, मुकुंद गंगबेर, परदेशी राम साहू, बैसाखू राम साहू, दानेशवरी साहू, नीलिमा, मंजूषा साहू, रिखिराम साहू, राज्यश्री साहू, शिव साहू, मीना साहू व आनंद साह सहित स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...