रायपुर स्टेशन के पार्किंग में गुंडागर्दी? पार्किंग स्टाफ पर लगा दुर्व्यवहार का आरोप… स्टेशन अधीक्षक से लिखित शिकायत, शिकायतकर्ता ने कहा- “मैंने पार्किंग चार्ज देकर अपनी बेइजत्ती भी करवाई”

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन परिसर में पार्किंग को लेकर शिकायत सामने आया हैं। दरहसल रायपुर निवासी अमनदीप सिंह ने स्टेशन अधीक्षक से इस बारे में लिखित शिकायत की हैं। शिकायतकर्ता ने पार्किंग स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया हैं। अमनदीप सिंह ने कि, “रायपुर रेलवे स्टेशन पार्किंग ठेका और उनके गुर्गों की गुंडागर्दी बेलगाम हैं, पार्किंग ठेका वर्तमान मैं आसिफ मेमन का हैं। इस मामले में जीआरपी और आरपीएफ भी मौन हैं। हर दिन यहां विवाद हो रहे हैं, जो किसी दिन विकराल घटना के रूप में परिवर्तित होने की आशंका हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “मैं अमनदीप सिंह रायपुर निवासी, रेल्वे स्टेशन रायपुर की पार्किंग ठेके में आम नागरिक से किए जा रहे व्यवहार से अत्यंत क्षुब्ध हूं लगातार ये लोग लाइसेंस के बल में हम जैसे नागरिकों की बेइजत्ती किए जा रहे और प्रशासन और SECR रेलवे डिवीजन ऐसे बंधे हुए जैसे मानो इस वैंडर ने कोई वशीकरण कर लिया हैं, हम सबको बस भरपूर बेइजत्ती के बाद ठेकेदार और उसके स्टॉफ (गुंडों) से यही जवाब मिलेगा कि आगे जाओ तेरे जैसे बहुत आते है… लेकिन होगा क्या? मेरे साथ 16.05.24 को भी यही सब हुआ मैंने पार्किंग चार्ज 20 रुपए भी दिए और अपनी भरपूर बेइजत्ती भी करवाई।

उन्होंने आगे कहा कि, “इनकी गुंडई और वसूली वाली भाषा से… क्योंकि रेल्वे डिवीजन ने इनको लाइसेंस जो दिया है आज मैने लिखित शिकायत स्टेशन सुप्रीटेंडेंट को दी है, की आप उचित कार्यवाही करें या बताए की आगे कहां जाए क्योंकि ठेकेदार के स्टॉफ तो यही कहते है तो फिर हम लोग भी क्या गुंडा बन जाए ? कानून हाथ में लेने से पहले मैने ये विषय कानून के हाथ में दिया है की फैसला आप जल्दी करें आम नागरिक अपनी बेइजत्ती नही बर्दास्त कर सकता।आम व्यक्ति की इज्जत से टेंडर की बोली इतनी बड़ी नही हो सकती। और ये कच्ची रसीद जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा हैं उसका क्या? जनता से इतनी बेईमानी अच्छी नहीं है।” इस मामले में पार्किंग ठेकेदार और उनके स्टाफ ने अब तक कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी हैं। आगे इस मामले में क्या एक्शन होता है और पार्किंग ठेकेदार और स्टाफ अपने सफाई में क्या कहते वाली बात होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बना आग का गोला, भाई-बहन ने...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। भिलाईबाजार तालाब के पास हुई इस घटना...

पांच बैगा बच्चों की मौत पर गरमाई सियासत :...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुमान गांव में पिछले कुछ महीनों के दौरान पांच आदिवासी बैगा बच्चों की मौत का मामला अब राजनीतिक रूप लेता...

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, उप संचालक निलंबित,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शासन ने विभाग के उप संचालक डॉ. धर्मेंद्र...

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें रद्द, दिसंबर तक...

बिलासपुर। दीपावली और छठ पर्व के बाद अब रेल यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते...