CG NH-30 पर भीषण हादसा, चालक को झपकी आने से खड़े ट्रक से टकराई बस, कंडक्टर की मौत, दर्जनभर यात्री घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 रायपुर बस्तर हाइवे पर ग्राम बालोदगहन के पास खड़ी ट्रक में महिंद्रा कंपनी की बस जाकर घुस गई। हादसे में बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जन भर यात्री घायल हो गए। घायलों को धमतरी जिला अस्पताल और क्रिश्चियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज किया जा रहा है।

जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में सवार सभी यात्री लगभग सो रहे थे। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह-सुबह लगभग तीन से चार बजे की बीच की है। जहां दुर्घटना की सूचना स्थानीय थाने को मिली। जिसके बाद पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं घायलों को आपातकालीन वहां के माध्यम से समीप के ही धमतरी जिला अस्पताल में ले जाया गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृश्य चालक को हल्की-छपकी आने से खड़े हुए ट्रक में टकराने की बात सामने आ रही है। जांच में आगे स्पष्ट हो पाएगा। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में डेंजर जोन के बीच यह घटना हुआ है और गाड़ी जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दरमियान खड़ी हुई ट्रक में ड्राइवर ने सीधे-सीधे बस को ठोकर मार दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...