CG में भीषण सड़क हादसा: मनाली घूमने गए थे… घर वापसी के दौरान तेज रफ्तार कार हुई अनकंट्रोल्ड… 2 युवतियों की हुई मौके पर मौत

CG

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसा हुआ है। बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर चैतमा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी पलटने से दो युवतियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों मनाली टूर से लौटकर बिलासपुर के रास्ते कोरबा लौट रही थीं। इस घटना का अब वीडियो सामने आया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान मोनिका चटर्जी (26) और दीक्षा राठौर (23) के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहते थे। दीक्षा राठौर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थी। उसकी मां प्रधान पाठक है।

बताया जा रहा है कि, दोनों युवतियां अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थी। मंगलवार को वापस आने पर बिलासपुर से अपने दोस्त देवराज के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब 3 बजे डिस्पोजल चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनकंट्रोल हो गई।

कार क्रमांक सीजी 12 एएल 2600 को देवराज चला रहा था। हाई स्पीड होने के कारण उसने कंट्रोल खो दिया जिससे कार स्किड होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों लड़कियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुरानी बस्ती निवासी देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद चैतमा चौकी पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। मृतकों और घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। उनके परिजनों को सूचना दी गई। आज बुधवार को शवों को पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा गया।

चैतमा चौकी प्रभारी चंद्रपाल खांडे का कहना है कि, घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां घायल युवक से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि मनाली से लौट रहे थे। ओवर स्पीड के कारण हादसा हो गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...

दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...

दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...

दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...

दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...

दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...

कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...

भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...