CG में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर तोड़कर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई… मौके पर 5 लोगों की दर्दनाक मौत… एक्सीडेंट के बाद कार के परखच्चे उड़े, देखिए तस्वीरें

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रक और एक्सयूवी के बीच में भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। ये घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई है।

इस भीषण हादसे को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि तेज रफ्तार एसयूव्ही कार का अचानक टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ से आ रही ट्रक से टकरा गयी। इस भीषण हादसे में कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर होने से कार के जहां परखच्चे उड़ गये।

वहीं कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। उधर इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नेशनल हाइवे पर दुर्घटना के बाद जाम लग गया। जिसे पुलिस की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया गया। फिलहाल मृतकों की पहचान नही हो सकी है। पुलिस मृतकों की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लाइसेंसधारी मकानों को नहीं किया जाएगा खाली, सांसद विजय...

भिलाई। सांसद विजय बघेल द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन से चर्चा कर लाइसेंसधारी मकानों को खाली नहीं कराए जाने को लेकर दिए गए...

छत्तीसगढ़ में पहली बार मिलेगा 10 किलो का LPG...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार 10 किलो क्षमता वाले LPG गैस सिलेंडर की सुविधा शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत 15 अगस्त से...

कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली-बिहार...

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। डीसीपी...

छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 लागू, राजपत्र में नियम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026 अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अधिनियम के नियमों का राजपत्र...