नेशनल हाईवे 30 पर भीषण हादसा : दो कारों में भिड़ंत से 6 लोगों की मौत, 3 घायल

कांकेर। जिले के नेशनल हाईवे 30 में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 नाथिया नवागांव का है, जहां दो कारों में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज कांकेर में भर्ती कराया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा। कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल, मृतकों की पहचान और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर रात तकरीबन 11 बजे का है। कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि नेशनल हाईवे 30 में दो कारो की टक्कर हुई है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, 3 अन्य लोग घायल है, जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायलों के उपचार के बाद जानकारी ली जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...