नेशनल हाईवे-30 पर भीषण हादसा, पेड़ से टकराई कार, दो छात्रों की मौत, 4 की हालत गंभीर

कांकेर। नेशनल हाईवे-30 पर गोविंदपुर के पास अल सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में कुल 6 लड़के सवार थे, जो शहर की ओर से ओल्ड माकड़ी घूमने निकले थे। सभी युवक कांकेर निवासी बताए जा रहे हैं, जिनमें 5 नाबालिग और एक बालिग शामिल है। बताया जा रहा है कि कार नाबालिग युवक चला रहा था।

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर, रामदेव टाइल्स के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई, फिर सामने लगे छोटे लोहे के पोल को तोड़ते हुए दोबारा पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को हाईवे पेट्रोलिंग वाहन एवं निजी वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया, जिसके बाद हाईवे पर आवागमन पुनः सुचारू कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवर स्पीड बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और तेज रफ्तार के खतरों की गंभीर चेतावनी देता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...