भीषण सड़क हादसा, 15 स्कूली बच्चों की मौत: टूर पर ले जा रही 2 स्कूल की बस पलटीं… 20 से ज्यादा बच्चे घायल; मुख्यमंत्री ने शेयर किया वीडियो, जताया दुःख; देखिये

हायर सेकेंडरी स्कूल की 2 बसें छात्रों को स्टडी टूर पर लेकर जा रही थीं उसी दौरान हुआ ये हादसा

नोनी। मणिपुर के नोनी जिले में बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस हादसे में दो स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. जिसमें कई छात्रों की मौत हो गई है. इस हादसे में 15 छात्रों की मौत की आशंका जताई जा रही है. वहीं भारी संख्या में छात्र घायल भी हैं. यह हादसा मणिपुर के नोली जिले के बिष्णुपुर खैपुर रोड पर हुआ है. छात्रों को लेकर जा रही दोनों बसें थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल की बताई जा रही हैं जो उस समय स्टडी टूर के लिए खौपूम की ओर जा रही थीं.

टीवी 9 भारतवर्ष के एक रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में कई छात्रों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है. घायल छात्रों को इलाज के लिए इंफाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब तक 20 से ज्यादा छात्र यहां आ चुके हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ. इस हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. मौके पर एसडीआरएफ, मेडिकल टीम पहुंच रहे हैं. सभी की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.

ऐसा बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया था जिसके बाद इतना बड़ा बस हादसा हुआ. थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल की 2 बसें छात्रों को स्टडी टूर पर लेकर जा रही थीं. पुलिस का कहना है कि जिस बस में छात्राएं सफर का रही थीं उसके चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद हादसे का शिकार होकर बस पलट गई. इस बस के कारण दूसरी बस भी हादसे का शिकार हो गई.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...