CG में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस खड़ी ट्रक से टकराई, एक्सीडेंट में 4 की मौत, कई घायल

CG

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा-तेलंगाना बाॅर्डर पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों में दो महिला और दो पुरूष है।

जानकारी के मुताबिक भीषण सड़क हादसा तेलंगाना के सूर्यापेट-खम्मम नेशनल हाइवे पर आज तड़के घटित हुआ। बताया जा रहा है कि जगदलपुर की गुप्ता ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 17 केएस 7719 ओडिसा से हैदराबाद के लिए रवाना हुई थी। तड़के यह बस यात्रियों को लेकर सुकमा होते हुए हैदराबाद की तरफ बढ़ी ही थी कि बीच रास्तें में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण बस के चालक को सड़क पर खड़ी ट्रक दिख नही पाया। जिसके कारण तेज रफ्तार बस खड़ी रेत से भरी ट्रक में जा घुसी।

इस हादसे में बस के सामने और एक साइड का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के सूर्यापेट डीएसपी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राहत बचाव कार्य के दौरान इस दुर्घटना में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में अब तक 2 महिला और 2 पुरूषों की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है। बताया जा रहा है कि कई यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिन्हे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...