CG में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत… 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत… कई लोग घायल, 6 की हालत गंभीर

पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली में जबरदस्त भिड़ंत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला है। महासमुंद में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार भिडंत हो गयी, इस हादसे में पिकअप सवार दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा और उप स्वास्थ्य केंद्र झलप में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। इधर हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार,अफरा तफरी मच गयी। हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में हुआ।

पिकअप सवार सभी लोग तेलीबांधा झलप के निवासी हैं, जो चौथ लेकर डोकरपाली गए थे। रात में वापसी के समय नरतोरा पड़ाव के पास हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पटेवा थाना पुलिस पहुंची। 2 मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं घायलों को डायल 112 की मदद से झलप उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घायलों में 5-6 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, पिकअप में महिला-पुरुष और बच्चों समेत 25 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...