छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: दुर्ग आ रही बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर… 20 से अधिक लोग घायल… गाड़ी में बुरी तरह फंसे ड्राइवर को निकाला गया

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बस और ट्रक के बीच टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसा डौंडी-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर पुलिस बैरियर के आगे हुआ है। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर है। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है की एक्सीडेंट के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को खबर की। डौंडी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दल्ली रेंज के CSP मनोज तिर्की ने बताया कि यह ट्रक आयरन ओर खाली करके वापस आ रहा था, वहीं बस पखांजूर से दुर्ग की ओर जा रही थी। मथाई चौक के पास दोनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

एक्सीडेंट के बाद ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह गाड़ी में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस और ट्रक दोनों की रफ्तार बेहद तेज थी, इस वजह से दोनों ही अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं कर सके। बस और ट्रक में हुई टक्कर के बाद ट्रैफिक जाम हो गया था। दोनों ओर गाड़ियां फंस गई थीं, जिसे बाद में पुलिस ने क्लीयर करवाया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...