भिलाई में इतना विशाल धार्मिक आयोजन पहली बार! 1 एकड़ में बनाए गए 108 यज्ञ कुंड… आ रहे देश के सुप्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी ऋतंभरा, साध्वी ऋचा मिश्रा, स्वामी अनिकेत कृष्ण महाराज… सांसद बघेल बोले- श्री राम कथा का होगा भव्य आयोजन, कल निकलेगी कलश यात्रा; देखिये शेड्यूल

  • पहले जगत गुरु राम भद्राचार्य आने वाले थे भिलाई
  • 20 फरवरी को राम भक्तों संग सांसद विजय बघेल करेंगे सुन्दर कांड

भिलाई। भिलाई में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के सानिध्य में 108 कुंडीय संकट मोचन हनुमत महायज्ञ एवं श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसी कड़ी में कल यानि 15 फ़रवरी को 108 कुंडीय संकट मोचन हनुमत महायज्ञ में सुबह 10 बजे 500 महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसका मार्ग गणेश मंदिर सेक्टर-5 से सेंट्रल एवेन्यू होते हुये बेरोजगार चौक से सिविक सेंटर कथा स्थल पर समाप्त होगी l कलश यात्रा में देसी, धमाल बैंड व भव्य रथ के साथ शोभा यात्रा निकाली जायेगी l

पहले जगत गुरु राम भद्राचार्य आने वाले थे भिलाई
गौरतलब है कि, इस आयोजन में जगत गुरु राम भद्राचार्य आने वाले थे परंतु उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनके मार्गदर्शन से 16 ,17 फरवरी को 2.30 बजे से कथा व्यास अनिकेत कृष्ण महाराज नर्मदा तट वाले द्वारा प्रवचन हनुमंत कथा एवं संध्या 8:00 बजे से दिव्य दरबार हरि इच्छा तक करेंगे l इस विराट आयोजन में भारत देश की सुप्रसिद्ध कथा वाचक “साध्वी निशा ऋतंभरा” के श्रीमुख से सभी राम भक्त भक्ति सागर में गोता लगायेंगे l वही देश की अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक साध्वी ऋचा मिश्रा 21,22 फरवरी को अपनी मधुर वाणी से भिलाई की इस धारा को भक्तिमय कर देगीl

20 फरवरी को राम भक्तों संग सांसद विजय बघेल करेंगे सुन्दर कांड
दुर्ग सांसद विजय बघेल छत्तीसगढ़ वासियों के सुख शान्ति और निरोगी काया के लिये राम भक्तों संग 20 फरवरी को स्वयं सुन्दर कांड करेंगे l आयोजन समिति के निशु पाण्डेय ने जानकारी देते हुये बताया कि भिलाई में आज तक इतना विशाल आयोजन अब तक नही हुआ जिसमें कथा क्षेत्र को छोड़कर लगभग 1 एकड़ में 108 यज्ञ कुंड का निर्माण हुआ है l राम बालक दास महाराज सिद्धि प्राप्त संतो के सानिध्य में 108 कुंडीय संकट मोचन, मनोकामना पूर्ति हेतु हनुमत महायज्ञ कर भिलाई के सम्पूर्ण वातावरण शुद्ध करेंगेl दुर्ग सांसद विजय बघेल ने सभी राम भक्तों से आह्वान किया है की इस लघु भारत को सुंदर, निर्मल, स्वच्छ, सम्पन्न बनाने इस महायज्ञ में सपरिवार उपस्थित होकर आहुति करें l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ पूरी: रायपुर में...

रायपुर: 79वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ भर में आयोजित होने वाले राज्य एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोहों के लिए...

रायपुर के होटल में सनसनीखेज वारदात: प्रेमी ने प्रेमिका...

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार (14 अगस्त) की दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात...

CG में ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: देवर-भाभी का प्राइवेट...

CG बिलासपुर | मस्तूरी: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक...

पद्मश्री अनूप रंजन पांडेय को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित अनूप रंजन पांडेय को गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगीत नाटक...