छत्तीसगढ़ में दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत… 2 डॉक्टरों की ऑन द स्पॉट डेथ: आमने-सामने दोनों कारों में थे RIMS के डॉक्टर और मेडिकल स्टूडेंट… एक डॉक्टर और 3 मेडिकल स्टूडेंट घायल भी हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हादसा हुआ है। इस हादसे में दो डॉक्टरों की मौत हो गई है, वहीं एक डॉक्टर और दो मेडिकल स्टूडेंट इस हादसे में घायल हुए है। हादसा रायपुर के मंदिर हसौद जिंदल चौक पर बुधवार को हुआ है। दो कारों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर की वजह से ये हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था की दोनों कारों की परखच्चे उड़ गए। हादसे में गुजरात और राजस्थान के दो डॉक्टरों की मौत हुई है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गुजरात निवासी डॉ. इस्मित पटेल, राजस्थान के कोटा निवासी डॉ. ऋषभ प्रसाद, डॉ. शशांक और मेडिकल स्टूडेंट जानशु वर्मा चारों क्रेटा कार में सवार होकर सुबह करीब 6 बजे गोढ़ी स्थित RIMS (रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) जा रहे थे। DB डिजिटल की खबर की माने तो, जब वे जिंदल चौक के पास पहुंचे, तभी उनकी तेज रफ्तार गाड़ी बेकाबू हो गई और डिवाइडर क्रॉस कर सड़क के दूसरी ओर चली गई।

इसी दौरान सामने से आ रही मारुति कार से उनकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि, दूसरी कार में RIMS में मेडिकल स्टूडेंट और ट्रेनी डॉक्टर शशांक शक्ति, पल्लव राय और पवन कुमार राठी ड्यूटी खत्म कर लौट रहे थे। इस हादसे में हादसे में डॉ. स्मित पटेल और डॉ. ऋषभ प्रसाद के सिर पर गंभीर चोट आई और उनकी ऑन द स्पॉट ही मौत हो गई।

बाकि तीनों घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को मॉर्चुरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही होगी। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक गए डॉ. स्मित RIMS से MD और ऋषभ प्रसाद MBBS में इंटर्नशिप कर रहे थे। वहीं डॉ. शशांक MD, जियांशु MBBS, शशांक शक्ति पेड्रियाटिक और पल्लव राय व पवन कुमार राठी एनेस्थेटिक की पढ़ाई कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...