भिलाई में निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा: शिवनाथ नदी से जल लेकर निकलेंगे MLA यादव के साथ हजारों भक्त… इस मंदिर में चढाएंगे जल

भिलाई। भिलाई में जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। 24 जुलाई को सुबह 6 बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शिवनाथ नदी में स्नान कर अपने कांवड़ में शिवनाथ नदी का जल लेकर निकलेंगे। उनके साथ बाबा भोले नाथ के हजारों भक्तों विधायक यादव के साथ कावड़ यात्रा निकालेंगे। शिवनाथ नदी से अपने कावड़ में जल भरकर भक्त पैदल-पैदल हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा प्राचीन मंदिर पहुंचेगे। देव बलौदा के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।

इस भव्य आयोजन का नेवता सेवा वाहिनी जिले के सभी सभी के लोगों को दे रहे है। राजनीति से पूरी तरह से परे होकर सिर्फ बाबा भोलेनाथ की भक्तिमय इस धार्मिक आयोजन में सभी बाबा के भक्त के रूप में शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन में शामिल होने और भक्तों की सेवा और स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धजीवी वर्ग सभी अपना वीडिया शेयर करके लोगों से अपील कर रहे हैं।

विधायक देवेंद्र यादव ने सभी को आमंत्रित करते हुए कि कहा कि शिवनाथ नदी से जल लेकर प्राचीन मंदिर देवबलोदा पहुंचेंगे। जहां सभी भक्त पूजा अर्चना करेंगे। सभी भिलाईवासियों से अनुरोध है कि इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं और शहर व प्रदेश के लिए शिवजी से कामना करें और सभी के जीवन में खुशहाली आए, यह भाव लेकर आगे बढ़े। हर साल की तरह इस साल भी विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हरिराज होटल के बाथरूम में कैमरे मिलने की खबर...

भिलाई। शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट हरि राज के बाथरूम में कथित तौर पर हिडन कैमरा मिलने का मामला सामने आने के बाद अब इसे...

दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप पर बड़ी कार्रवाई :...

दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे एंटी नक्सल अभियान के बीच सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा-बुरदूम इलाके में सर्चिंग...

विजय बघेल बनाम भूपेश बघेल : चुनाव याचिका में...

बिलासपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा नेता विजय बघेल द्वारा दायर चुनाव याचिका को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कार्यवाही के...

बर्खास्त GRP कांस्टेबल की संपत्ति पर ACB का शिकंजा...

बिलासपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी कांस्टेबल संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)...