दुर्ग की स्वास्थ्य व्यवस्था होगी दुरूस्त, खुलेंगे 5 हमर क्लीनिक: विधायक वोरा करेंगे लोकार्पण…खर्च हुए सवा करोड़ रुपए

भिलाई। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक एवं राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा 15 जुलाई को शहर के पांच अलग-अलग स्थानों कातुलबोर्ड, गुरुघासीदास वार्ड, तितुरडीह, शांतिनगर उरला व बोरसीभाठा में हमर क्लीनिक का लोकार्पण करेगें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव के साथ वार्ड के पार्षद जयश्री जोशी, प्रकाश जोशी, अरुण सिंह, बृजलाल पटेल व ज्ञानदास बंजारे मौजूद रहेगें। श्री वोरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में हमर क्लीनिक योजना की शुरुवात की गई है।

इस क्लीनिक में जनसामान्य को स्वास्थ्य से संबंधित सभी जरुरी सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध होगी। हमर क्लीनिक में एक एम.बी.बी.एस चिकित्सक व नर्स के साथ पांच लोगो का स्टॉफ सेवाएं देगा। क्लीनिक में पहुंचने वाले सभी लोगों को जांच व दवा का लाभ नि:शुल्क मिलेगा। प्रत्येक हमर क्लीनिक के निर्माण में 25-25 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है। लगभग 1.25 करोड़ की लागत से पांच हमर क्लीनिक का निर्माण पूर्ण हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने...

सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परशुरामपुर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, अभद्रता और टोनही प्रताड़ना का...

सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : उद्योगपतियों को सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF)...

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पिता ने बहू...

धमतरी। शहर से लगे रत्नाबांधा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जयप्रकाश देवांगन...

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...