CG – पति-पत्नी ने की आत्महत्या और दीवार पर लिख गए सुसाइड नोट: खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले का नाम नोट पर… पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार… दोनों ने सामाजिक भवन में दी थी जान

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कुछ दिन पहले पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मजबूर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि मृतकों ने मरने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था। आरोपी का नाम सतीश देवांगन है। आरोप है कि पैसे के लिए पति पत्नी को आरोपी ने इस कदर प्रताड़ित किया, कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया।

मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 28 सितंबर को सामाजिक भवन में पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले दोनों ने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें दोनों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 के तहत कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि 28 सितंबर को फंदे पर शव लटका हुआ मिला था। सतीश देवांगन की प्रताड़ना से सुसाइड का जिक्र था। जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मृतकों को 20 हजार रुपए उधार दिए थे। पैसों की वापसी को लेकर लगातार प्रताड़ना का दौर चल रहा था। जिसकी वजह से पति पत्नी ने जान दे दी।

Exit mobile version