CG में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, फसल को बारिश से बचाने खेत गए थे दोनों

कवर्धा। पंडरिया थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब दोनों पति-पत्नी खेत में रखी प्याज की फसल को बारिश से बचाने के लिए उसे ढकने गए थे।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम इलाके में अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी बीच, खेत में कार्यरत दंपति बारिश से पहले प्याज को ढंकने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिरी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान सिंगारपुर गांव के गणेश पटेल (उम्र लगभग 40 वर्ष) और उनकी पत्नी मीरा पटेल (उम्र लगभग 36 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों मेहनतकश किसान थे और रोज की तरह उस दिन भी खेत पर कार्य कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौसम विभाग की चेतावनी:
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम में खुले मैदान या खेतों में न जाएं और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...