CG में भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत: बाइक में सवार होकर निकले थे कार्यक्रम में जाने… तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर… मौके पर ही दंपति की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

Husband and wife died in a horrific road accident in CG

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई है। दंपति बच्चों के साथ कार्यक्रम में जा रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना में दो बच्चे घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा रायगढ़ के खरसिया थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी तोरेश पटेल(30) पत्नी बीना पटेल(28) अपनी बच्ची वेदांसी पटेल (डेढ़ साल) भतीजे श्रेयांश पटेल(6) साल के साथ शनिवार रात को निकला था। ये सभी अभी रानीसागर के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में ट्रेलर आ रहा था। जिसने सामने से इनको टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दोनों बच्चों की भी स्थिति गंभीर है। । उधर, घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया था।

वहीं आस-पास के लोग हादसे के बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

इधर,परिजनों को सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया था। इसके बाद रविवार को शवों का पोस्टमॉर्टम किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...