CG – पति ने अज्ञात कारणों से खाया जहर, हो गई मौत… सदमे में पत्नी फंदे पर लटकी… पुलिस जांच में जुटी

पति ने अज्ञात कारणों से खाया जहर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। जिसके बाद सदमे में पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पूरा मामला चिल्फी थाना का बताया जा रहा है।

बता दें, साल्हेवारा गांव में पति ने ज़हर का सेवन कर जान दे दी। तो वहीं पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी अपने गले में रस्सी की फंदे बनाकर खुद को खत्म कर लिया है। हालांकि पड़ोसियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। साथ ही जहर का सेवन करने वाले पति को हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

28 साल के बिसाहू सिंह ने जहर खा लिया था। घटना का पता लगते ही उसकी पत्नी ने अपनी जीवनलीला खत्म करने की ठानी और रस्सी के फंदे बनाकर घर में झूल गई है। जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच हुआ है। इधर, पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक, चिल्फी थाना क्षेत्र के साल्हेवारा गांव में मृतक पति बैसाखु और पत्नी बैसाखीन बाई साथ में रह रहे थे। हालांकि अब पुलिस की जांच के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...