दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हैरान करने वाला हत्या का मामला सामने आया है। दरहसल एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। ये पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घात उतार दिया उसके बाद उसकी लाश को घर के पटउहा के ऊपर लटका दिया। इसके बाद आरोपी ने थाने जाकर सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

धमधा TI अजय सिंह के अनुसार, ग्राम देवरी निवासी 35 वर्षीय किशुन साहू ने शुक्रवार को थाने आकर सरेंडर किया था। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी कविता साहू की हत्या कर दी है। उसकी बात सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया और फिर उसके घर पहुंची। घर जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के शव को कहां छिपाया है। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस उसके घर में बने कोठा के पटउहा पहुंची। वहां उसकी पत्नी का शव लकड़ी म्यार में लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आपको बता दें, किशुन साहू और कविता के चार बच्चे हैं। किशुन ने पुलिस को बताया कि उसकी साथ 15-16 साल पहले हुई थी। वो खेती किसानी करता है। शादी के बाद से उसकी पत्नी और उसका किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कई बार नाराज होकर कविता अपने मायके भी चली गई थी। शुक्रवार को भी किशुन और कविता के बीच काफी विवाद हुआ। इससे नाराज होकर किशुन ने जानवर को बांधने वाले गेरुवा से उसका गला दबा दिया। जब उसकी मौत हो गई तो उसके शव को लकड़ी के म्यार से लटका दिया और खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।