CG – पति ने की दूसरी पत्नी की हत्या: पहली पत्नी और भाई की पहले ही कर चुका है मर्डर… कुछ दिन पहले ही छूटा था जेल से… अब तीसरी हत्या की, जानिए क्या है पूरा मामला

CG – पति ने की दूसरी पत्नी की हत्या

अंबिकापुर। दरिमा थाना के ग्राम पुटा में सोमवार को शराब के नशे में युवक ने अपनी दूसरी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह घर से फरार हो गया। घर में केवल पति-पत्नी ही रहते थे। शाम को पड़ोस की महिला उसके घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी पूर्व में ही पहली पत्नी व भाई की हत्या कर चुका है। भाई की हत्या मामले में वह कुछ दिन पूर्व ही जेल से निकला था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ग्राम पूटा के खर्राडांड में आनंद मझवार (46) ने अपनी पत्नी सुनीता मझवार (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर में दोनों को साथ में शराब पीकर गांव में घूमते देखा था। दोनों पति-पत्नी अलग घर में रहते थे। शाम के बाद से दोनों को किसी ने नहीं देखा था।

सुनीता मझवार को खोजते हुए एक महिला उसके घर पहुंची, तो देखा कि घर पर उसका शव पड़ा है। सूचना पर दरिमा थाना प्रभारी मनोज प्रजापति मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा किया। उसके पैर, चेहरे और पीठ पर मारपीट के कारण खून जमने के निशान मिले। आशंका है कि अंदरुनी चोट के कारण सुनीता मझवार की मौत हुई है।

थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि, युवक ने यह तीसरी हत्या की है। आनंद मझवार ने करीब 12 साल पहले अपनी पहली पत्नी की हत्या की थी। जिस कारण वो करीब 5 साल जेल में रहा। वहां से छूटने के बाद उसने अपने भाई की हत्या कर दी थी। भाई की हत्या के आरोप में वो करीब 6 साल तक जेल में बंद रहा।

आरोपी जेल से छूटा तो उसने सुनीता मझवार से प्रेम संबंध स्थापित कर लिया। ढुंकु प्रथा से सुनीता मझवार पत्नी बनकर आनंद मझवार के साथ रह रही थी। माना जा रहा है कि नशे में हुए विवाद के बाद आरोपी ने सुनीता मझवार की हत्या कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...