CG में पति की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने वारदात को दिया अंजाम

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में पति की हत्या के मामले में कुछ घंटो बाद आरोपी प्रेमी और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी के सामने ही प्रेमी ने गैंती से वारकर युवक की हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और दो दिन पहले ही वापस लौटी थी। आरोपी प्रेमी का नाम युवराज निषाद है, जो मुंगेली जिले के रौनीकापा गांव का रहने वाला है।

दरअसल, युवक अमरनाथ केंवट की पत्नी का युवराज निषाद से प्रेम प्रसंग था और उसकी पत्नी भाग गई थी। इसके बाद 2 दिन पहले ही वापस आई थी। फिर उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति अमरनाथ की हत्या की साजिश रची। प्रेमी उसके घर पहुंचा, जहां पत्नी के सामने ही प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ की हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया था। घटना की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद आरोपी प्रेमी युवराज निषाद, आरोपी पत्नी को घटना के कुछ घंटों बाद अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version