CG – पत्नी से बात करने पर पति ने युवक को मारा चाकू: लहूलुहान हालत में सड़क पर भागा, खेत में छिपकर बचाई अपनी जान

पत्नी से बात करने पर पति ने युवक को मारा चाकू

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी से बातचीत करने वाले युवक को पेट में चाकू घोंप दिया है। युवक लहूलुहान हालात में दौड़ते हुए जा कर खेत में छिप गया और अपनी जान बचाई। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थी इशरत खान ने पुलिस को बताया कि शनिवार को कौशिक राणा, हिरावन साहू, पारथ साहू और अन्य मजदूर साइट पर काम कर रहे थे। इस दौरान कौशिक राणा स्टोर रूम के अंदर गया। पीछे से ही हिरावन साहू और पारस साहू ने उसे आकर पकड़ लिया। हिरावन ने कौशिक को कहा कि वह उसकी पत्नी से क्यों बातचीत करता है। इस बात पर दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी।

इस दौरान हिरावन ने अपनी जेब पर रखे चाकू से कौशिक राणा पर अटैक कर दिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। पारस साहू ने भी ईट उठाकर कौशिक के सिर पर दे मारा, जिससे वो भागने लगा। इस बीच साइट पर काम कर रहे अन्य लोगों ने बीच बचाव किया।

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल कौशिक सड़क पर दौड़ते हुए पास ही स्थित खेत पर जाकर छिप गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने घटना में कुछ घंटों के भीतर मूल रूप से बलौदाबाजार के रहने वाले हिरावन साहू और पारस साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सांसद विजय बघेल का स्पष्ट संदेश : किसी भी...

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) द्वारा छोटे लाइसेंसधारी मकानों को जारी किए गए नोटिस तथा SAIL के श्रमिकों...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...