चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी पर वार कर उतारा मौत के घाट, 6 माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी ही 22 वर्षीय पत्नी की हंसिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, कुम्हारी के वार्ड क्रमांक-4 स्थित महामाया पारा, दुर्गा मंच के पास रहने वाले घनश्याम यादव (25) का रविवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी दुर्गा यादव (22) से विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था।

रविवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। गुस्से में आकर घनश्याम ने घर में रखे सब्जी काटने वाले धारदार हंसिया से पत्नी के माथे, गले और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल दुर्गा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और उनका छह माह का एक मासूम बच्चा भी है। घटना के बाद बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया।

वारदात की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...