पापा को फोन कर मॉडल बोली – ‘आत्महत्या करने जा रही हूं, बस एक बार चेहरा देख लेना’, फिर होटल के छठी मंजिल से लगा दी छलांग

नई दिल्ली। राजस्थान में जोधपुर (Jodhpur) शहर की मॉडल (Model) गुनगुन उपाध्याय (Gungun Upadhyay) ने रविवार को रातानाडा की लॉर्डस इन होटल (Hotel) के छठे फ्लोर से छलांग लगा दी. फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. छलांग लगाने से पहले उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात की थी. उन्होंने कहा कि वह सुसाइड (Suicide) करने जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, गुनगुन मॉडलिंग करती है. वह शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी. जोधपुर आने के बाद उन्होंने अपने पिता गणेश उपाध्याय से फोन पर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है. गुनगुन ने अपने पिता से कहा “बस मेरा चेहरा देख लेना.” इसके बाद घबराकर पिता गणेश ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी.

एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन ट्रैक की. इसके बाद पुलिस रातानाडा इलाके की होटल पहुंची. पुलिस के होटल पहुंचने से पहले ही गुनगुन ने छठी मंजिल से छलांग लगा दी.

गुनगुन नीचे गिरते ही बेहोश हो गई, उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. डॉक्टरों का कहना है कि ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों और पैर में फैक्चर आया है.

गुनगुन आत्महत्या क्यों करना चाहती थी इसका पता अभी नहीं चल पाया है. डॉक्टरों का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है, इसलिए फिलहाल वह बात करने की स्थिति में नहीं है. पुलिस के मुाबिक गुनगुन के होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी. गुनगुन के पिता गणेश जोधपुर में मंडी में व्यवसायी हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

विधानसभा पहुंचीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन, मुख्यमंत्री साय...

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक सत्र के दौरान आज एक विशेष मेहमान की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन...

छत्तीसगढ़ में हिंदी फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री: कल से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सिनेमाप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने हिंदी फीचर फिल्म 'शतक' को पूरे प्रदेश में टैक्स फ्री (Tax Free) करने...

भिलाई: सहेली ज्वेलर्स का मेगा बंपर ड्रा 22 फरवरी...

भिलाई। शहर के जाने-माने ज्वेलरी संस्थान सहेली ज्वेलर्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए शुरू किए गए विशेष लकी कूपन ऑफर का बहुप्रतीक्षित 'बंपर ड्रा'...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘कार्निवल 2026’ का...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (R2) के वार्षिक सांस्कृतिक और खेल उत्सव 'कार्निवल 2026' का भव्य समापन हुआ। 5 से 7 फरवरी तक...