IAS रानू साहू को 10 दिन के लिए ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल: ED ने नहीं मांगी रिमांड तो कोर्ट ने 4 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा

रायपुर। कोयला घोटला मामले में गिरफ्तार आईएएस रानू साहू को कोर्ट ने 10 दिन के लिए ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। अगले माह 4 अगस्त को फिर से आईएएस को कोर्ट में पेश किया जाएगा। IAS रानू साहू को आज ईडी ने विशेष आदालत में फिर से पेश किया था। शनिवार को गिरफ्तार की गई रानू साहू को ईडी ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था। आज रिमांड की अवधि पूरी हो गई थी। ईडी ने उन्‍हें विशेष न्‍यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। जहां से ED ने उनकी रिमांड नहीं मांगी। इस पर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया।

आपको बता दे की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस रानू साहू को गिरफ्तार कर शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया था। ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया था। रिमांड खत्म होने पर आज फिर रानू साहू को कोर्ट में पेश किया गया, जहां स्पेशल जज ने 10 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े...

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हित में बड़ा और दूरगामी फैसला लेते हुए साड़ी की...

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...