CG – IAS सुबोध सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव… आदेश हुआ जारी… देखिए

रायपुर। IAS सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। सिंह पिछले 5 सालों से डेपुटेशन पर दिल्ली में काम कर रहे थे। आपको बता दें कि सुबोध सिंह के लिए खुद मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा की थी। राज्य सरकार के अनुरोध पर ही उन्हें रिलीव किया गया था।

Exit mobile version