CG में IAS ट्रांसफर: कई आईएएस के प्रभार में बदलाव… मनोज पिंगुआ ACS हेल्थ… रेणु पिल्ले को मिला माध्यमिक शिक्षा मंडल का जिम्मा, देखिए पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कई IAS अफसरों के प्रभार में बदलाव किए हैं, जबकि कइयों को अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव गृह और जेल मनोज पिंगुआ को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यापम अध्यक्ष के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

मनोज पिंगुआ को ACS हेल्थ और हेल्थ एजुकेशन का प्रभार दिया गया है। इनके पास गृह और जेल, वन विभाग का अतिरिक्त चार्ज पहले की तरह ही रहेगा। सरकार ने 1991 बैच की IAS रेणु जी, पिल्ले को ACS साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यापम का अध्यक्ष बनाया है।

Exit mobile version