ICAI के परीक्षा परिणाम घोषित, दुर्ग के गौरव शर्मा ने हासिल किया प्रदेश में पहला और देश में 32वां स्थान

रायपुर। इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया ने आज CMA FINAL ( कॉस्ट अकाउंटेंट फाइनल) के परिणाम घोषित किए, जिसमें दुर्ग के गौरव शर्मा ने 519 अंकों के साथ छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गौरव ने प्रदेश में पहला और देश में 32 वां स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है l

गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार एवं शिक्षकों को दिया है। इनके परिवार में पिता शिव चरण शर्मा, माता छाया शर्मा तथा बहन मंजरी शर्मा हैं। गौरव को इस पेशेवर पाठ्यक्रम में आगे बढ़ने की प्रेरणा अपने मामा तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी में कार्यरत उप महाप्रबंधक वित्त अजय कुमार शर्मा से मिली, जो स्वयं भी कॉस्ट अकाउंटेंट हैं।

गौरव शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी तैयारी निरंतर जारी रखी और सभी विषयों का रिवीजन करते हुए सभी आठ विषयों के लगातार मॉक टेस्ट दिया। वे अभी चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं सिविल सर्विस की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...