आपका बेटा फेल हो जाएगा, पास कराना है तो देने होंगे पैसे… अगर आप के पास भी आ रहा ऐसे कॉल… तो हो जाइये सावधान! बोर्ड परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले सक्रिय, CG पुलिस ने की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल व सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10-12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य जारी है। इस समय विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में स्वाभाविक रूप से परिणाम को लेकर उत्सुकता व मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहती है। इसी मानसिक स्थिति का दुरुपयोग करते हुए कुछ साइबर ठग व असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं, जो स्वयं को शिक्षा मंडल, स्कूल प्रबंधन या बोर्ड का अधिकारी बताकर फर्जी कॉल, मैसेज के माध्यम से ठगी का प्रयास कर रहे हैं। इन सब के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर विद्यार्थियों और पालकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए ठगों के बहकावे में नहीं आने की अपील की है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं अभी हाल ही में सम्पन्न हुई हैं, जिसका मूल्यांकन कार्य जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इन परीक्षाओं में बच्चों को उत्तीर्ण कराने व बेहतर परिणाम का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा ठगने का प्रयास किया जा सकता है।

ठगों द्वारा खुद को शिक्षा मंडल अधिकारी या पहचान बताकर नंबर बढ़ाने, पास कराने या कम्प्यूटर में डेटा चेंज का झूठा दावा करते हुये, फीस या चार्ज के नाम पर बैंक एकाउंट या यूपीआई डिटेल्स प्राप्त कर ठगी किया जा रहा है।

हालांकि राज्य की साइबर पुलिस टीम द्वारा ऐसे ठगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है, किन्तु पालकों, शिक्षकों और विशेषकर बच्चों को यह जानकारी होना चाहिए कि किसी भी परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण कराने एवं नंबर बढ़ाने के संबंध में कोई भी कॉल या लिंक प्राप्त होता है, तो ऐसे कॉल्स का जवाब न दें और पुलिस को सूचित करें। साथ ही इस संबंध में यदि कोई लिंक प्राप्त होता है तो लिंक को न खोलें। अपनी बैंकिंग जानकारी ओटीपी, यूपीआई डिटेल्स आदि किसी के साथ साझा न करें। ऐसे सूचनाओं की पुष्टि स्कूल या परीक्षा केन्द्र से करें। त्रुटिवश कॉल्स रिसिव कर लेने या लिंक खोलने पर ठगी का शिकार होने की स्थिति में इसकी शिकायत तत्काल साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दर्ज कराते हुए निकटतम पुलिस थानें में इसकी सूचना दें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...