भूस्खलन के बाद बचाव कार्य के तहत सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को निकाला गया
गंगटोक। भारत के नार्थ ईस्ट राज्य सिक्किम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिक्किम में गंगटोक को नाथूला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। इस भयानक घटना में कई टूरिस्ट के फंसे होने की खबर है और अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है। । नॉर्थईस्ट नाऊ डॉट इन की एक रिपोर्ट के अनुसार आशंका है कि भूस्खलन के समय करीब 100 से ज्यादा पर्यटक वहां फंसे थे। इनमें से कई बर्फ में फंसे हुए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12.30 के करीब यह भूस्खलन हुआ। कुछ लोगों को करीबी आर्मी अस्पताल में भी भर्ती कराये जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल घटना के बाद बचाव कार्य जारी है।
रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची
लैंड स्लाइड की खबर मिलते ही राहत और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि ये भूस्खलन दोपहर करीब 12 बजे हुआ और इसमें अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल एनडीआरएफ और सिक्किम पुलिस की टीमें लोगों को बचाने में जुटी हुई हैं।
अपडेटस
- भूस्खलन के बाद बचाव कार्य के तहत सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को निकाला गया
- पर्यटकों को बचाया गया सिक्किम भूस्खलन में अभी तक बचाए गए 22 पर्यटक
- गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुआ भूस्खलन, बचाव अभियान जारी
- जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हुआ भूस्खलन, अभी भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के फंसे होने की आशंका
- सिक्किम में आए भूस्खलन में अभी तक 6 लोगों की मौत, राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं एनडीआरएफ और सिक्किम पुलिस की टीमें
इनपुट: वन इंडिया