राजनांदगांव रेंज के आईजी होंगे CM साय के सचिव: प्रदेश में पहली बार किसी IPS को बनाया गया सीएम का सचिव, GAD ने जारी किया आदेश..

रायपुर। राजनांदगांव रेंज के आईजी IPS राहुल भगत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव होंगे। छत्तीसगढ़ शासन ने राहुल भगत की पदस्थापना मुख्यमंत्री सचिवालय में की है। 2005 बैच के आईपीएस भगत अभी नवगठित राजनांदगांव पुलिस रेंज के आईजी हैं। सीएम के वे तीसरे सचिव होंगे। प्रदेश में पहली बार किसी आईपीएस को मुख्‍यमंत्री का सचिव बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक आईपीएस राहुल भगत को सीएम साय का भरोसेमंद अफसर माना जाता है। आईपीएस राहुल चूकि उनके केंद्र में मंत्री रहने के दौरान पीएस रहे हैं, ऐसे में जाहिर हैं छत्तीसगढ़ में नए सीएम का सबसे करीबी और विश्वस्त कोई अफसर होगा, तो वे राहुल भगत होंगे। केंदीय मंत्री के पर्सनल सेक्रेट्री हमेशा मंत्री के साथ रहते हैं। वे मंत्रालय में रहे, संसद में या दौरे पर, पीएस उनके साथ होते हैं। मंत्री का पूरा कार्यक्रम पीएस ही फाइनल करते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि नए सीएम का राहुल भगत से कैसी बॉन्डिंग होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...