दुर्ग रेंज के 9 निरीक्षक प्रमोट होकर बने DSP: IG ने पीपिंग सेरेमनी” में स्टार लगाकर किया पदोन्नत… देखिये वीडियो

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में हाल ही में 59 इंस्पेक्टर लेवल के पुलिस अधिकारीयों का प्रमोशन हुआ था। जिसमें हमारे दुर्ग रेंज के 9 इंस्पेक्टरों का नाम शामिल है। बुधवार 11 जून 2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 09 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया।

पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं :-

  1. तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद
  2. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद
  3. संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा
  4. यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग
  5. ममता अली शर्मा जिला दुर्ग
  6. विपीन रंगारी जिला दुर्ग
  7. नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग
  8. कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग
  9. एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग

आईजी गर्ग एवं एसएसपी अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग सुखनंदन राठौर, चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक – लाइन, जिला दुर्ग), पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग), नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पी.आर.ओ प्रशांत कुमार शुक्ला, फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...