छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली मामला: EOW ने दो कारोबारी भाइयों को किया गिरफ्तार… कोर्ट ने दी 20 जून तक की रिमांड

रायपुर। प्रदेश में 570 करोड़ के कोल लेवी वसूली मामले EOW ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 13 जून को ईओडब्ल्यू ने बिलासपुर और कोरबा के दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को 14 जून को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश कर 20 जून तक पूछताछ के लिए रिमांड लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अवैध कोल लेवी वसूली मामले में ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024, धारा 7, 7-ए, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, धारा 120बी, 384, 420 भादंवि. की विवेचना के तारतम्य में दिनांक 13.06.2024 को हेमंत जायवाल, बिलासपुर एवं चन्द्रप्रकाश जायसवाल, कोरबा को अपराध में संलिप्तता के आधार पर ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

आरोपियों को दिनांक 14.06.2024 को माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अधि.) रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया । माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 20.06.2024 तक उक्त आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ब्यूरो को सौंपा गया है । उक्त दोनों आरोपी आरंभ से ही अवैध कोल लेवी वसूली में सक्रिय रहे हैं। इनसे पूछताछ पर नये तथ्यों का खुलासा होने की पूर्ण सम्भावना है।

सूत्रों के मुताबिक, EOW ने पिछले दिनों निलंबित आईएएस रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया और कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। इसी पूछताछ में बिलासपुर के व्यापारी हेमंत जायसवाल और कोरबा के व्यापारी चंद्र प्रकाश जायसवाल का नाम सामने आया है। वहीं कोल मामले में 12 जून को सूर्यकांत तिवारी और निलंबित IAS समीर विश्नोई को EOW रिमांड खत्म होने के बाद पेश किया गया था। जहां सुनवाई के बाद दोनों को 18 जून तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...