भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई-3 में अवैध गुटखा के खिलाफ एक बड़ी एवं सफल कार्यवाही की है, जिसमें 80 बोरी गुटखा और गुटखा बनाने की मशीनें जप्त की गई हैं। यह कार्रवाई तब की गई जब पुलिस को जानकारी मिली कि उमदा क्षेत्र में अवैध रूप से गुटखा का निर्माण, भंडारण और बिक्री की जा रही है। इस अभियान के तहत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ के दौरान गुटखा कारोबार के पीछे की सच्चाई उजागर हुई।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें आरोपियों को गुटखा लोड करते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में गुटखा छिपाकर वाहन में लोड कर रखा था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी :-
- शिव कुमार (34, कानपुर)
- राकेश केवट (18, शहडोल)
- टिकेश्वर पटेल (22, राजनांदगांव)
- राजकुमार (22, शहडोल)
- विपिन केवट (19, शहडोल)
- शितल पटेल (22, राजनांदगांव)
- शुभेलाल बैगा (34, शहडोल)
- संदीप कुमार पाल (22, शहडोल)
- लवकेश केवट (18, शहडोल)
- पुरन सिंह (19, शहडोल)
- शिब्बू केवट (18, शहडोल)
- मोह. बिसमिल्लाह (43, छावनी)